अल्मोड़ा,सड़क बस हादसे पर मोहम्मद आमिर की घटिया हरकत,लिखा हैप्पी दीवाली-फ्री होम डिलीवरी और पोस्ट कर दी,

रामनगर के मोहम्मद आमिर की घटिया हरकत देख लोग हुए आग बबूला- 

अल्मोड़ा, दर्दनाक सड़क बस हादसे पर रामनगर के मोहम्मद आमिर की घटिया हरकत देख लोग आग बबूला हो रहे हैं। दरअसल मृतकों की फोटो के साथ मोहम्मद आमिर ने लिखा हैप्पी दीवाली-फ्री होम डिलीवरी और पोस्ट कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फूटा और धुमाकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई हे। 

फोटो के साथ गाना एडिट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार -

पौड़ी, देवभूमि उत्तराखंड में भी अब भावनाओं से खिलवाड़ और कायराना हरकतें करने वाले अराजक तत्व तेजी से पनप रहे हैं।  यहां फोटो के साथ गाना एडिट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए दुखद सड़क दुर्घटना से सम्बन्धित फोटो एक गाने के साथ सोशल साइट पर वायरल हो रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिहं ने संज्ञान लिया और सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसको देखते हुए थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा जांच की गयी तो सम्बन्धित पोस्ट मोहम्मद आमीर नामक व्यक्ति के फेसबुक आईडी से पोस्ट की गयी थी, जिस कारण इस पोस्ट से लोगो में असंतोष व्याप्त था व साम्प्रदायिक सौहार्द के बिगड़ने की भी प्रबल सम्भावना थी।

न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही-

थाना थलीसैंण पर तत्काल मोहम्मद आमीर के विरूद्ध सोमवार को मु.अ.सं.-26/2024,धारा-196,299,353(2)BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा बताया गया कि साक्ष्य संकलन और अन्य वैधानिक कार्यवाही करने के फलस्वरूप आज मंगलवार को मोहम्मद आमीर पुत्र अब्दुल रहमान उम्र-50 वर्ष निवासी- कोटद्वार रोड रामनगर जिला नैनीताल,हाल निवास- नौगांव, स्यूंसी थाना थलीसैंण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ