इंस्टाग्राम पे रील वायरल करने की चाहत डॉक्टर साहिबा पे पड़ी भारी,देखें वीडियो,दिवाली की रात करी थी खुले आम फायरिंग

इंस्टाग्राम पे रील बना वायरल होना चाहती थी डॉक्टर साहिबा-

हल्द्वानी,डॉक्टर महिला द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर  खूब वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आई और SHO की तहरीर पर मामला दर्ज भी हो गया । डेंटिस्ट डॉक्टर आंचल ढींगरा पॉल्यूशन फ्री दिवाली मनाना चाह रही थी जो अब उनके लिए जी का जंजाल बन गया हे। बताया जा रहा हे की इंस्टाग्राम पे रील बना वायरल होना चाहती थी डॉक्टर साहिबा।

लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक पांच राउंड फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल -

दिवाली की रात अपने फार्म हाउस पर थार गाड़ी के साथ खड़े होकर लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक पांच राउंड फायरिंग करने का सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही आंचल ने अपना वीडियो अपलोड किया वैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए डॉक्टर साहिबा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। 


दीपावली की रात लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया-

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के एलाइंस कॉलोनी निवासी आंचल ढिंगरा ने दीपावली की रात लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में आंचल ढिंगरा को करतारपुर फार्म हाउस, थाना गदरपुर क्षेत्र में पिस्टल से फायर करते हुए देखा गया है। SHO मनोज रतूड़ी की ओर से की गई तहरीर में बताया गया कि इस मामले की जांच के दौरान वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान आंचल ढिंगरा के रूप में हुई है। 

इस प्रकार का फायरिंग करना एक दंडनीय अपराध है-

SHO मनोज रतूड़ी ने अपनी तहरीर में कहा कि इस कृत्य को अंजाम देने वाली महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27(1) और 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकार का फायरिंग करना एक दंडनीय अपराध है और कानून के तहत इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। SHO ने यह भी बताया कि उन्होंने उक्त सूचना को रुद्रपुर कोतवाली के सीसीटीएनएस कार्यालय में पुलिस कर्मचारी के सहयोग से अंकित कराया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्कता बरतनी पड़ती है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ