काठगोदाम,सेंट थेरेसा स्कूल में आयोजित हुआ पारितोषिक अभिनन्दन समारोह,विद्यार्थियों संग अभिभावक आमंत्रित

 दस और बारह के छात्र- छात्राओं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अभिनंदन समारोह आयोजित-

काठगोदाम ,आज दिनाँक 10 अगस्त को सेंट थेरेसा विद्यालय में कक्षा दस और बारह के छात्र- छात्राओं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे जाने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावक को आमंत्रित किया गया। 

90 और 90% से उत्तम स्थान और विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार -

अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक फादर डेरिक पिंटो रहे। वहीँ छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। 90 और 90% से उत्तम स्थान और विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सभी  छात्र- छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर ग्रेगरी ने सभी छात्र- छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ -

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर ग्रेगरी ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद कहा और सभी  छात्र- छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अभिभावकगण, अध्यापकगणऔर छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ