शहर के कई कोचिंग सेंटर में औचक निरीक्षण-
हल्द्वानी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद आज सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में नगर निगम,फायर डिपार्टमेंट, विकास प्राधिकरण,शिक्षा विभाग और पुलिस द्वारा शहर के कई कोचिंग सेंटर में औचक निरीक्षण किया गया। कुछ कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित होते हुए पाए गए जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कोचिंग सेंटर के संचालक के प्रति अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की।
बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर पर प्रशासन की पैनी नज़र -
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद पूरे राज्य भर के कोचिंग सेंटरो में औचक निरीक्षण और चेकिंग की जा रही हे, ऐसे में डीएम नैनीताल के निर्देश पर एक कमेटी बनाई गई है जिसपर कार्यवाई की गई है। शहर भर के तमाम ऐसे कोचिंग सेंटर या शिक्षण संस्थान जो बेसमेंट में चल रहे हैं उनमें मनको को पूरा किया जा रहा है या नहीं इसको देखा जा रहा है। आज नवाबी रोड महिला डिग्री कॉलेज के पास एक बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर में कई गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिसमें कोचिंग सेंटर के संचालक को तत्काल सारी गड़बड़ियों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं, उसके बाद ही कोचिंग सेंटर का संचालन करने को कहा गया है। ये पड़ें - विवादों की नुमाइश भगवान भरोसे जारी है






0 टिप्पणियाँ