छोटी सी शुरुवात कर आज बड़ा पद संभाल रहे कौस्तुभानंद-
कौस्तुभानंद का नाम सामने आते ही मौजूदा प्रत्याशियों की उड़ी नींदे -
अभिनव भारत संगठन से करी थी अपनी राजनीती की शुरुवात-
अभिनव भारत संगठन से अपनी राजनीती की शुरुवात कर आज कौस्तुभ काफी आगे निकल गए हैं। जनता के साथ ही पार्टी में भी उनकी साफ छवि और कर्मठता का ईनाम उन्हें इस निकाय चुनाव में मिल सकता हे,खासतौर पर राजनीतिक विशेषज्ञ तो यही मानते हैं। कौस्तुभानंद मुलयतः हल्द्वानी के रहने वाले हैं और शुरुवात से ही समाज सेवा का अच्छा काम कर रहे हैं। कौस्तुभानंद संगठन में अच्छी पकड़ रखते है और उन्हें काम करने का भी अच्छा अनुभव है। वे अभी वर्तमान में दूसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी हैं। संगठन में अच्छे काम करने पर दूसरी बार संगठन ने उन्हें कार्यालय का प्रभार सौंपा है और भरोसा जताया है,वहीँ वे संघ में भी कई अहम पदों पर विराजमान रहे हैं।वहीँ पार्टी के कार्यक्रमों में भी वो बढ़ चढ़ हिस्सा लेते हैं।
कौन होगा मुकदर का सिकंदर -
इस बार मैदान में वर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र के अलावा भुवन जोशी, प्रकाश रावत, प्रकाश हरबोला, प्रमोद तौलिया, हरीश आर्या, जितेन्द्र मेहता, दिनेश रंधावा, पनराम महिलाओं में सुमित्रा, रित्तु डालाकोटी,रेनू अधिकारी, विजया लक्ष्मी चौहान, शान्ति भट्ट समेत दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता हैं। अब ये चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला हे क्योंकि जल्द ही पता लग जायेगा की कौन प्रत्याशी होगा और किसके सर ताज सजेगा, जल्द ही इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। कौस्तुभानंद जोशी ने अभिनव भारत संगठन के माध्यम से हल्द्वानी में कई सराहनीय काम किये हैं जिसका फायदा उनको मिल सकता।बाकि ये तो अब समय ही बताएगा की किस के सर चढ़ेगा ताज और कौन बनेगा मुकदर का सिकंदर।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ