नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी,कार में मौजूद थे 12 लोग

कार में 5 बच्चे और 7 वयस्क महिला पुरुष थे मौजूद-

 नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार आज दो गांव के समीप खाई में जा गिरी। जानकारी अनुसार कार में 5 बच्चे और 7 वयस्क महिला पुरुष थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी रैफर किया गया है।

अयोध्या से नैनीताल घूमने आए थे पर्यटक -

जानकारी अनुसार पर्यटक अपनी महिंद्रा कार संख्या यू.पी.42 ए.यू.4444 से नैनीताल से वापस हल्द्वानी आ रहे थे की अचानक दो गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में 12 लोग मौजूद थे जिसमें से पांच बच्चे और 7 वयस्क महिला और पुरुष थे। सभी पर्यटक नैनीताल घूमकर लौट रहे थे, जब ये हादसा हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को रैस्क्यू किया।
 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ