लाखों के गहने उड़ाने वाले अंतरराज्य गिरोह के सदस्य चढ़े पुलिस के हत्ते,ऐसे देते थे वारदात को अंजाम,हुआ बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के बड़े गैंग उत्तराखंड में हो रहे सक्रीय -

करीब चार लाख  बरामद -

हल्द्वानी में पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। शहर में टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यी गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों उत्तराखंड पुलिस के जवान संजय सिंह की पत्नी नीम राणा विवाह कार्यक्रम में शामिल होने रुद्रपुर से हल्द्वानी के लिए मैजिक वाहन में आ रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बैग में रखे जेवरात व अन्य नगद धनराशि को बैग से चोरी कर लिया। मामला पुलिस के सिपाही के परिजनों के साथ घटित होने पर कप्तान ने जल्द खुलासे के लिए कार्यवाही के निर्देशि दिए।

माल सहित काशीपुर रोड रूद्रपुर से गिरफ्तार-

अज्ञात अभियुक्तों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाते हुए , पूछताछ तथा पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनांक – 18.05.2024 को घटना में लिप्त 03 अभियुक्तों को चोरी किये गये सम्पूर्ण माल सहित काशीपुर रोड रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है।

चिन्हित कर जिस वाहन में वो बैठते हैं उसमें गैंग के सदस्य भी बैठ जाते हैं  -

पूछताछ में बताया कि उनका एक गैंग है जो भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर टैम्पू, मैजिक व बस स्टैण्ड के आस-पास रैकी करते हैं इस दौरान अपने साथ सामान ले जाने वाले लोगों को चिन्हित कर जिस वाहन में वो बैठते हैं उसमें गैंग के सदस्य भी बैठ जाते हैं और मौका देखकर यात्री का बैग/ अटैची आदि ब्लैड आदि से काटकर खोलकर उसके अन्दर से किमती सामान चोरी कर लेते हैं।अभियुक्त गण इससे पूर्व भी जनपद रामपुर बरेली व रूद्रपुर से टप्पेबाजी के मुकदमों गिरफ्तार किये जा चुके हैं जिनका आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

 गिरफ्तारी टीम –
1- उ0नि0 दीपक बिष्ट प्रभारी चौकी टीपीनगर जनपद नैनीताल
2-अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा चौकी टीपीनगर जनपद नैनीताल
3-हे0कानि0 इशरार नबी सीसीटीवी
4-कानि0 तारा सिहं  चौकी टीपीनगर
5- कानि0 अनिल टम्टा चौकी टीपीनगर

गिरफ्तारी-

(1) सद्दाम S/O खुर्शीद निवासी हमीदाबाद थाना- बिलासपुर जिला- रामपुर उ0प्र0
(2) एहसान अली S/O शेर मोहम्मद निवासी हमीदाबाद थाना- बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0
(3) नवाब अली पुत्र भूरे निवासी- हमीदाबाद थाना – बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0

बरामदगी-

1- एक सोने की नथ,
2- चाँदी की 02 जोडी पायल
3- एक जोड़ी सोने के कान के झूमके
4- एक सोने का मांग टीका
5- एक जोड़ी सोने की पौंची
6-एक सोने की लौकेट
7- 1000/- रूपये नगद

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ