मोटर साईकिल चोर गिरोह का पुलिस लगातार कर रही भांडा फोड़ -

हल्द्वानी,चोरी की 02 मोटर साइकिलों के साथ 03 बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में.थाना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत विगत दिनों रात्रि में राजपुरा क्षेत्र से एक साथ 02 मोटर साईकिल चोरी की घटनाए घटित हुई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसपर कार्यवाही करी।
1- स्प्लैण्डर प्लस घर के बाहर राजपुरा से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी थी।
2- मो0सा0 UA04D7125 हीरो होण्डा स्प्लैण्डर घर के बाहर राजपुरा से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी थी ।

तीन अभियुक्तों को इज्जतनगर बरैली उ0प्र0 से चोरी की गयी मोटर साईकिल संग किया गिरफ्तार -

चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने निर्देशित किया। गठित टीमों ने घटनास्थल के आस–पास CCTV कैमरों को खंगालना शुरूंकीय तो मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं में लिप्त 03 अभियुक्तों को 14/05/2024 को इज्जतनगर बलेरी उ0प्र0 से चोरी की गयी मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया।

मोटर साइकिलें चोरी करके उनके पार्ट्स को औने - पौने दामों में बेच देते हैं-

पूछताछ में शातिर चोरों ने बताया कि हम लोग मो0साइकिलें चोरी करके उनके पार्ट्स को औने - पौने दामों में बेच देते हैं। अभियुक्तों के पास से घटना में चोरी एक मो0सा0 के पार्ट्स तथा दूसरी मो0सा0 बरामद हुई ।  पूछताछ में प्रकाश में आया कि उक्त गिरोह का सरगना ओम अपने साथियों के साथ मिलकर हल्द्वानी क्षेत्र से मोटर साईकिलें चुराकर ले जाते हैं एवं गिरोह का सदस्य गौरव मोटर साईकिलों को काटने का काम करता है और उनके पार्ट्स को अभियुक्तगण अलग –अलग जगहों पर अलग अलग दामों पर बेच देते हैं।

हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट का टुकड़ा हुआ बरामद -

उक्त चोरी की घटना से मिली एक मोटर साईकिल को गिरोह द्वारा पूरी तहर काटकर बेच दिया था उसके कुछ पार्ट्स बचे हुए थे जिसमें से मोटर साईकिल के नम्बर प्लेट का आधा टुकड़ा पुलिस को बरामद हुआ था, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मो0सा0 की पहचान की गयी अभियुक्तगणों का साथी ओम फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी-

1-अभिषेक ठाकुर पुत्र जसवंत सिंह चौहान निवासी इज्जतनगर भाष्कर हास्पिटल के सामने मठ लक्ष्मीनगर बरेली उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष, 
2-गौरव पुत्र नन्हे लाल निवासी भोजीपुरा पीपल साना चौधरी थाना भोजीपुरा जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष, 
3- ईशान गौतम पुत्र सतीश कुमार गौतम निवासी टल्लू फार्म गली डिस्ट्रिल को ऑपरेटिव बैंक के पास यमनोत्री इन्क्लेव गली न0 01 थाना जोगीवाला देहरादून हाल पता सी0/ओ0 पी0पी0 सिंह सुरेश शर्मा नगर हाउस नं0 4 इज्जतनगर बरेली उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष है।

गिरफ्तारी टीम –

1- उ0नि0 नरेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी राजपुरा
2-उ0नि0 विजय पाल – चौकी भोटिया पडाव, 
3- कानि0 सुरेश देवडी -चौकी राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी
4-कानि0 जगत सिंह - चौकी राजपुरा, 
5-कानि0 इसरार नवी CCTV है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈