हल्द्वानी,चर्चित ठेकेदार धनंजय चढ़ा पुलिस के हत्ते,कई अवैध कामों से जुड़ा हे धनंजय का नाम

करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार चल रहे ठेकेदार धनंजय गिरफ्तार-

हल्द्वानी में पुलिस ने लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार चल रहे एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है जिसने सभी को सेंध लगाई। एसएसपी नैनीताल ने सभी थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में आपराधिक और वारंटियो के विरुद्ध  कार्यवाही के अंतर्गत हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा न्यायालय में  1- फौ0वाद सं0 4478/21 धारा 138 एनआई एक्ट, 2-फौ0वाद सं0 8539/19 व फौ0वाद सं0 8540/19 धारा 138 एनआईएक्ट में जारी वारण्ट के क्रम में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त धनंजय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी निवासी म0नं0 206 सुभाष नगर हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 44वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवं वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

मजदूर से बन बैठा बड़ा ठेकेदार-

कई बरस पहले मजदूर बन धनंजय हल्द्वानी शहर में आया था और देखते देखते-देखते वे ठेकेदार बन गया। कई अवैध कामों से धनंजय का नाम जुड़ा हुआ है, इसने पिछले कुछ सालों में हल्द्वानी में राजनेताओं, अधिकारियों साथ मिलकर बड़े कामों को अंजाम दिया।  हल्द्वानी में अवैध खनन हो, बेसमेंट बनाने के नाम पर मिट्टी बेचने का खेल हो या धन्ना सेठों और नेताओं का ब्लैक मनी व्हाइट करना हो धनंजय गिरी इसके लिए कुख्यात रहा हे।

ज्यादा पैसे कमाने की चाहत धनंजय पर भारी पड़ गई-

जानकारी अनुसर कई अधिकारियों की ब्लैक मनी को भी धनंजय व्हाइट करने का काम किया करता था। धनंजय एक ऐसा नाम हो गया जिससे ना तो राजनेता बच सके और ना ही अधिकारी और ना ही बड़े व्यवसायी। इस जालसाज ठेकेदार की हमेशा से ही सत्ता की गलियों में अच्छी खासी हनक रही लेकिन जल्द ही ज्यादा पैसे कमाने की चाहत धनंजय पर भारी पड़ गई। पुलिस के निशाने पर धनंजय के साथ बैंक के कुछ अधिकारी भी हैं।वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ