Lok Sabha election,नैनीताल लोकसभा सीट पर जल्द ही होने जा रही प्रत्याशी के नाम की घोषणा

प्रत्याशी की घोषणा को लेकर कांग्रेस ने कवायद की तेज-

कांग्रेस पार्टी हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर जल्द ही प्रत्याशी के नाम के नाम की घोषणा कर सकती है। दरसल प्रत्याशी की घोषणा को लेकर कांग्रेस ने कवायद तेज कर दी है। पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा अभी दिल्ली में डटे हैं। 

बेटे के लिए टिकट की सिफारिश कर रहे हरीश रावत-

जानकारी अनुसार बीते रोज़ ब्रहस्पतिवार को करन महरा ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। वहीं हरीश रावत ने भी दिल्ली में डेरा जमाया है। हरीश रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे के लिए टिकट की सिफारिश कर रहे हैं तो वहीँ प्रदेश अध्यक्ष करन महरा भी टिकट के मजबूत दावेदार हैं।

नैनीताल लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही-

बात करें नैनीताल लोकसभा सीट की तो ये सबसे हॉट सीट मानी जा रही हे, विधायक भुवन कापड़ी, दीपक बलुटिया,प्रकाश जोशी, महेंद्र पाल और रंजीत रावत भी दावेदारों की सूची में शामिल हैं। फिलहाल यह पता नहीं है कि इन दावेदारों में से किसकी झोली में टिकट गिरेगा लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर आज या कल तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ