अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन होने का खुलासा-
हल्द्वानी, बीते दिनों बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन होने का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार काफी कोशिश के बाद राजस्व विभाग को नैनीताल तहसील के अंतर्गत भीमताल में आरोपी के नाम जमीन होने का पता चल गया है। विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है।
हिंसा में विभागों की सरकारी संपत्ति को हुआ था नुकसान-
बतातें चलें की इस हिंसा में नगर निगम और दूसरे विभागों की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ था। इसके बाद नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक के नुकसान की भरपाई का नोटिस मास्टरमाइंड मलिक को भेजा था। राजस्व विभाग ने अब्दुल मलिक की नैनीताल तहसील के अंतर्गत भीमताल में भूमि का पता लगा लिया है। भीमताल के सांगुड़ी गांव में करीब नौ नाली भूमि अब्दुल मलिक के नाम पर होने की बात सामने आई है। इस संबंध में नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि रिपोर्ट तैयार कर हल्द्वानी को भेज दी गई है।
एक करोड़ अस्सी लाख की ज़मीन का मालिक हे मास्टरमाइंड-
भीमताल इलाके में भूमि काफी महंगी चल रही है। वर्तमान में सांगुड़ी गांव में जमीन का रेट करीब 20 लाख रुपये प्रति नाली से अधिक चल रहा है। अगर इसे बाजार मूल्य माना जाए तो नौ नाली की कीमत एक करोड़ अस्सी लाख तक पहुंच रही हे।




0 टिप्पणियाँ