पेट दर्द होने पर परिजन बेटी को ले गए थे अस्पताल-
नैनीताल, जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां रामनगर में 12 वीं की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पेट में दर्द होने पर परिजन बेटी को अस्पताल ले गए तो मामले का खुलासा हुआ। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शादी का झांसा दे छात्रा से कई बार बनाए शारीरिक संबंध -
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर क्षेत्र निवासी छात्रा (17) का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 24 वर्षीय युवक क्यारी के एक रिजॉर्ट में कार्यरत है। युवक ने शादी का झांसा दे छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शनिवार को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों ने छात्रा की करवाई नॉर्मल डिलीवरी -
मेडिकल जांच करने पर नाबालिग गर्भवती निकली, ताजुब तो लोगों को तब हुआ जब डॉक्टरों ने छात्रा की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। अस्पताल में छात्रा ने बालिका को जन्म दिया। मामले में नाबालिग की बहन ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी हे।आरोपी के खिलाफ धारा 376, पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ