काठगोदाम,सीआरपीएफ के जवान को विदेशी महिला ने लगाया चूना,दोस्ती कर खाता किया खाली

सीआरपीएफ के एक जवान को विदेशी महिला से दोस्ती करना पड़ा भारी -

काठगोदाम, क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ के एक जवान को विदेशी महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया है।  महिला ने सीआरपीएफ के जवान से दोस्ती कर भारत आने और कस्टम अधिकारियों के बीच फंस जाने का हवाला देते हुए 49 हजार रुपए की ठगी कर ली है। सीआरपीएफ के जवान की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक और व्हाट्सएप पर विदेशी महिला से हुई थी दोस्ती-

काठगोदाम पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ का जवान साइबर ठगी का शिकार हुआ है।  जवान ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक विदेशी महिला से उसकी दोस्ती हुई थी। महिला ने बताया कि वह लंदन की रहने वाली है और उसका नाम अमानिया लैरी है, दोनों के बीच काफी दिनों से फेसबुक और व्हाट्सएप पर दोस्ती चल रही थी।  इस दौरान विदेशी महिला ने 6 अक्टूबर को फोन कर उसे बताया कि वह भारत आना चाहती है और भारत में आकर व्यापार करेगी।

हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने जांच के लिए रोक लिया है-

इसी बीच महिला का फोन आया कि वह भारत आई हुई है और हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने जांच के लिए उसको रोक लिया है और अब उसे 49 हजार कस्टम को देने हैं। महिला की बातों में आ सीआरपीएफ के जवान ने तुरंत महिला के खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया। महिला कुछ देर बाद फिर से और पैसे की डिमांड करने लगी तो सीआरपीएफ के जवान को ठगी का एहसास हुआ। सीआरपीएफ के जवान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले को साइबर सेल को हस्तांतरित किया जा रहा है। ये पड़े- सड़क चौड़ीकरण के चलते क्या हटेगा प्रसिद्ध कालू सिद्ध बाबा मंदिर

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ