सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब प्रशासन का रुख सख्त -
हल्द्वानी,सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिल रहा हे वहीँ व्यापारी वर्ग इसका सख्ती से विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों अतिक्रमण की चपेट में दुकानें, जिला विकास प्राधिकरण की पार्किंग, सरकारी अस्पताल,स्टेडियम, होलिका ग्राउंड की दीवारों का ध्वस्तीकरण किया गया था।
प्रसिद्ध कालू सिद्ध बाबा का मंदिर हटना लगभग तय-
अब प्रसिद्ध कालू सिद्ध बाबा का मंदिर भी हटाए जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीँ मंदिर के विस्थापन के लिए स्थान के चयन पर सहमति नहीं बनी है। सड़क चौड़ीकरण के लिए इस मंदिर को
विस्थापित किया जाएगा। जानकारी अनुसार मंदिर को विस्थापित करने के लिए
मंदिर परिसर के आस-पास ही जमीन खोजी गई है, फ़िलहाल मंदिर समिति से बात करने
के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
व्यापारी वर्ग इसका सख्ती से कर रहा विरोध--
नगर निगम ने दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं,16 जनवरी के बाद दुकानें तोड़ने का अभियान शुरू हो जाएगा।बतातें चलें की मंगल पड़ाव से बस अड्डे तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसमें सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ 12-12 मीटर चौड़ीकरण किया जाना है। इसको लेकर लोनिवि ने दोनों तरफ ध्वस्तीकरण के चिह्न भी लगा दिए हैं। मंगल पड़ाव से बस अड्डे तक 14 नगर निगम व 53 निजी दुकानें, सुलभ शौचालय, दो सरकारी अस्पताल, स्टेडियम, एक सरकारी पार्किंग भी ध्वस्तीकरण के दायरे में आ रही हैं। इस मामले में नगर निगम अब तक 75 नोटिस जारी कर चुका है। वहीँ व्यापारी वर्ग इसका सख्ती से विरोध कर रहा है। उनका कहना हे की जिस व्यापार को ज़माने में उनकी पीडियां लगी हुई हैं वो ऐसे ही सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगें।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ