12 तोला सोने के जेवरातों पर किया था हाथ साफ-
शातिर चोर ने भीमताल क्षेत्र में 12 तोला सोने के जेवरातों पर किया हाथ साफ, नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही खुलासा करते हुए चोर को चोरी के जेवरातों के साथ किया गिरफ्तार।
वे सपरिवार हल्द्वानी गए हुए थे की इस दौरान-
08.01.2024 को विनीत जोशी पुत्र स्वत हेम चन्द्र जोशी निवासी भीमताल ने तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 07.01.2024 को वे सपरिवार हल्द्वानी गए हुए थे की इस दौरान उसके घर से लगभग 12 तोला सोने के जेवरात चोरी हो गये। जिसके आधार पर बाना भीमताल में एफ०आई० आर० २० 04/24 पारा 380 भा०द०वि० में अभियोग पंजीकृत किया।
पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी- पतारसी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 08.01.2023 को प्रातः 06:58 बजे चैकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे एक व्यक्ति आकिल खान पुत्र कामिल खान को रोका गया। पुलिस को देख अकिल हड़बड़ा गया,और बेग छुपाने की कोशिश करने लगा इस पर पुलिस ने जब उससे पूछताज की तो उसने बताया की वो जेवरातों को हल्द्वानी बेचने के लिए ला रहा था। मय माल मोके से ही अकिल को गिरफ्तार कर लिया गया। नैनीताल एस एस पी ने पुलिस की हौसला अफजाई के लिए 2500/ रुपए के इनाम की घोषणा की।
बरामद माल का विवरण-
1 – सफेद धातु डायमंड टाप्स – 02 अदद
2-कंगन बड़े पीली धातु – 02 अदद
3- पीली धातु कान का टाप्स-01 अदद
4- पीली धातु सोने की अंगुठी-01 अदद
5- पीली धातु कान की गोल बाली- 02 अदद
6- पीली धातु की पैडल चैन सहित – 01 अदद
7-पीली धातु तिलहरी मय काले दाने – (01 अदद
8-पीली धातु मंगलसूत्र – 01 अदद
(कुल 12 तोला लगभग- अनुमानित कीमत मूल्य- 8,40,000.00 रु0)
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ