बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले निजी वाहनों को चुकाना होगा ग्रीन सेस-
उत्तराखंड के टोल प्लाजा से गुजरते ही वाहनों से वसूला जाएगा ग्रीन सेस-
परिवहन विभाग तैयार कर रहा सिस्टम-
राज्य में प्रवेश शुल्क की व्यवस्था लागू करने के लिए परिवहन विभाग नया सिस्टम तैयार कर रहा है। जानकारी हे कि प्रस्ताव तैयार कर विधायी विभाग को भी भेजा गया है। साथ ही टोल प्लाजा के सिस्टम में ग्रीन सेस को जोड़ने के लिए एनएचएआई को भी पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है।
सालाना 45 करोड़ आय की हे उम्मीद-
परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के अनुसार ग्रीन सेस के माध्यम से राज्य को सालाना 40 से 45 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। साथ ही बताया की इस व्यवस्था को जल्द लागू किया जा रहा है।
हर एंट्री पर देना होगा टैक्स-
परिवहन अधिकारीयों के अनुसार वर्तमान में कामर्शियल वाहनों से उनके रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण के समय ग्रीन सेस ले लिया जाता है। दूसरे राज्यों से आने वाले कामर्शियल वाहनों से भी टैक्स के रूप में इसकी वसूली हो जाती है। निजी वाहन इसके दायरे में नहीं आ पा रहे थे। फास्टैग सिस्टम लागू होने से निजी वाहन को हर एंट्री पर ग्रीन सेस देना होगा।






0 टिप्पणियाँ