हल्द्वानी से अयोध्या बस सेवा शुरू,इतना होगा किराया,श्री राम के जयकारों के बीच एक बस अयोध्या के लिए रवाना

उत्तराखंड वासियों को भी राम लल्ला के दर्शन प्राप्त हो सके-

जय श्री राम के जयकारों के बीच एक बस अयोध्या के लिए रवाना-

सम्पूर्ण देश में राम मंदिर को लेकर हर्षो-उल्लास है और हर कोई इस खास अवसर पर राम लला के दर्शन को आतुर है। अब उत्तराखंड वासियों को भी राम लल्ला के दर्शन प्राप्त हो सके इसी क्रम में गुरुवार 4 जनवरी 2024 को काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक आलोक कुमार बनवाल वा धर्मानंद जोशी इंचार्ज द्वारा बस को हरी झंडी दिखा कर शुभारम्भ किया गया।  गुरुवार रात करीब 8.30 बजे जय श्री राम के जयकारों के बीच बस अयोध्या के लिए हल्द्वानी से रवाना हुई।

अभी तक अयोध्या के लिये कोई सीधी बस या ट्रेन की सुविधा नही थी-

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से अयोध्या, उत्तर प्रदेश के लिये रोजाना बस सेवा शुरू की गई है। काठगोदाम डिपो की ओर से बस का संचालन किया जा रहा है। बस हल्द्वानी बस स्टेशन से 4 जनवरी 2024 गुरुवार रात 8:30 बजे अयोध्या के लिये रवाना हुई। यही बस शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे अयोध्या से हल्द्वानी के लिये वापस वापस लौटेगी। बतातें चलें की अभी तक अयोध्या के लिये कोई सीधी बस या ट्रेन की सुविधा नही थी।

मात्र 745 रुपये में 532 किमी का सफर होगा तय-

वहीँ किराये की बात करें तो मात्र 745 रुपये में 532 किमी का सफर तय होगा। अयोध्या के लिये बस का संचालन शुरू किये जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बस बरेली-लखनऊ-फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
haldwani news today, ayodhya yatra, uttarakhand news, roadways bus to ayodhya,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ