कार से नैनीताल घूमने आए पर्यटक नशे में मिले धुत,पुलिस ने करी ये कार्रवाई

पर्यटक मौज मस्ती करते अपने वाहन से सरोवर नगरी पहुंचें थे-

नैनीताल पुलिस द्वारा पिछले काफी लम्बे समय से नशे में वाहन ना चलाने को लेकर जागरूकता विभिन माध्यमों से अमल में ले जा रही हे। लेकिन कुछ लोगों का इससे कुछ लेना देना नहीं हे वो तो गाड़ी से घूमेंगें और नशा कर के ही घूमेंगें। ऐसा ही एक मामला सामने आया हे जहाँ बीते दिन कुछ पर्यटक मौज मस्ती करते अपने वाहन से सरोवर नगरी पहुंचें थे और उन्हें नशे में धुत देख नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करी।

शराब के नशे में झूमते दिखे पर्यटक-

जानकारी अनुसार बुधवार को लेक ब्रिज चौक पोस्ट के पास शाहजहांपुर के पांच पर्यटक कार संख्या यूपी 27 बीसी- 0291 होंडा इमेज से पहुंचे, तल्लीताल थाना प्रभारी रमेश सिंह बोरा की नज़र उनपर पड़ी तो वो शराब के नशे में झूमते हुए दिखे। जिसमें कार चालक शशांक कुमार पुत्र नरेंद्र पाल निवासी शाहजहांपुर के द्वारा नशे में गाड़ी चलाने पर 185 पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर कार को तत्काल सीज कर दिया गया वा अन्य चारों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने हर वर्ष सैकड़ों पर्यटक पहुँचते हैं नैनीताल -

इस दौरान थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा वा चीता मोबाइल शिव राज सिंह राणा ने लोगों से विशेष कर वाहन चालकों से गुजारिश की है कि वह किसी भी हालत में नशे में वाहन न चलाए। नशे में वाहन चालने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है, वह खुद भी जागरुक हो तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरुक करें। बतातें चलें की न्यू ईयर सेलिब्रेट करने हर वर्ष सैकड़ों पर्यटक नैनीताल पहुँचते हैं ऐसे में नशे में वाहन चलाना बहुत ही खतरनाक हो सकता हे। अतः नशे में वाहन चलाना अपने साथ-साथ दूसरे की जान को भी जोखिम में डालना हो सकता हे। 

खनन कारोबारियों के नारों पर चढ़ा सिटी मजिस्ट्रेट का पारा देखें वीडियो - Click here
haldwani news today, nainital police, uttarakhand news today,nainital news,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ