हल्द्वानी,एच.एम.टी. की भूमि में आ सकता हे ये बड़ा प्रोजेक्ट,रक्षा राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

एचएमटी भूमि में दिल्ली एम्स की शाखा खोले जाने को लेकर लिखा पत्र-

हल्द्वानी,केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री वा सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर काठगोदाम एचएमटी (HMT) की खाली भूमि में दिल्ली एम्स (AIIMS) की शाखा खोले जाने को लेकर पत्र लिखा है। इस दौरान भट्ट ने कहा कि एचएमटी की भूमि पर दिल्ली एम्स की शाखा खोलने से पहाड़ी जनपदों के गरीब मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

कई मरीज दिल्ली एवं ऋषिकेश जाने में ही तोड़ देते हैं दम -

अजय भट्ट ने कहा की पर्वतीय क्षेत्र के गंभीर रोगियों को दिल्ली या ऋषिकेश एम्स मे जाना पड़ता है। दिल्ली एवं ऋषिकेश की दूरी कुमाऊं क्षेत्र से लगभग बराबर है और यहाँ जाने के बाद लोगों के पास ठहरने की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं हो पाती है। आर्थिक दृष्टि से लोग काफी कमजोर होने से महंगे होटलों को किराये में लेने के लिए भी समर्थ नहीं हैं। पर्याप्त संसाधन एव धन का अभाव होने के कारण कई मरीज दिल्ली एवं ऋषिकेश (देहरादून) जाने में ही अपना दम तोड़ देते हैं।

एच.एम.टी. की भूमि/भवन में दिल्ली एम्स की शाखा को किया जा सकता है स्थापित -

वहीँ उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां भी अत्यधिक विषम है। बरसात में भू-स्खलन, बाढ़ आदि का खतरा एवं सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात होने से काफी परेशानी होती है। स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कुमाऊं क्षेत्र में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत हल्द्वानी एच०एम०टी० की भूमि/भवन में दिल्ली एम्स की शाखा को स्थापित किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में उनकी एम्स के निदेशक, प्रो० (डॉ०) श्री श्रीनिवास जी से वार्ता हुई और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि हल्द्वानी में एच०एम०टी० की भूमि / भवन उपलब्ध कराने पर दिल्ली एम्स की शाखा को स्थापित किया जा सकता है। इस विषय के सम्बन्ध में पूर्व में एम्स के निदेशक, प्रो० (डॉ०) श्रीनिवास से भी उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वार्ता कराई गई है। गया है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ