हल्द्वानी,ठेले पर सूप पी रहे युवक पर चली गोली,घर पहुंचा तो खून देख लगा पता

गोली तो लगी पर किसी को कुछ पता ही नही लगा- 

हल्द्वानी,टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को गोली लगने की सूचना सामने आ रही है। 

घर पहुंच पता चला की पीठ में लगी है गोली-

रामपुर रोड स्तिथ जीतपुर नेगी में एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी।गोली लगने के बाद युवक को पास ही मेडिकल स्टोर पर ले जाया गया,जहां उसकी मरहम पट्टी की गई।मरहम पट्टी कर युवक घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पीठ के पास गोली लगी है। खून निकलता देख उसने घरवालों को यह बात बताई तो सब के होश उड़ गए,तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं टीपी नगर पुलिस को सूचित किया गया।

ठेले के पास आग सेकते हुए पी रहा था सूप -

टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार सूचना मिलते ही सिपाही संग मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि जीतपुर नेगी निवासी बिशू फास्टफुड के ठेले के पास आग सेकते हुए सूप पी रहा था की अचानक वह उठा बोला की मेरे पीठ पर गोली लग गई है।

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई -

चिकित्सकों का कहना है कि गोली दूर से चली है, ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बीशू जीतपुर नेगी में किराये पर रहता है लेकिन गोली कहां से चली और किसने चलाई यह किसी ने नहीं देखा।इस दौरान किसी के भागने या किसी वाहन से जाने की आवाज तक नहीं आयी।उसे पास ही मेडिकल पर ले जाकर मरहम पट्टी की गई। इसके बाद उसे एक युवक घर तक छोड़ आया। जब घर में भी खून निकलने लगा तो वह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा जहां आज चिकित्सकों ने उसके पीठ से बूलेट निकाली। आज ये कहावत सच होती दिखी की जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।

गोली चलाने वाले को किसी ने नहीं देखा-

पुलिस का मनाना है कि गोली दूर से चली है, क्योंकि गोली चलाने वाले को किसी ने नहीं देखा, ये बड़ी हैरानी की बात है। पुलिस ने आसपास के लोगों और ठेले और दुकानदारों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है। पुलिस जांच में जुटी है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ