इन ठगों का मकसद होता हे दूसरे को डिजिटली लूटना-
काशीपुर,साइबर ठग आये दिन ठगी के नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं, जिसमे इन ठगों का मकसद होता हे दूसरे को डिजिटल लूटना। ऐसा ही एक ने मामला काशीपुर से सामने आया हे जिसमें साइबर ठगों ने पूर्व पार्षद से दस लाख रुपए की ठगी करने का प्रयास किया। पूर्व पार्षद के पति द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई है।
10 लाख का इंतजाम कर लो,वरना 10 साल की हो जायेगी सजा -
राजकुमार यादव मौहल्ला कटरामालियान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया हे कि आज सुबह दस बजे करीब उनकी पत्नी (पूर्व पार्षद) कविता यादव के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल उठते ही व्यक्ति ने कहा कि आपका लड़का तीन लड़को के साथ रेप केस में पकड़ा गया है और हमारी कस्टडी में है। आप बताओ क्या करना है, यदि केस रफा दफा करना है तो 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो, नहीं तो आपके लड़के को 10 साल की सजा हो जायेगी।
Advertize with us,call now- 9897427220
ठगों की किस्मत रही ख़राब -
ठगों की किस्मत ख़राब रही की जब उन्होंने कॉल किया तब इस दौरान उनका पुत्र दुकान पर बैठा था। बाद में उन्होंने उस नंबर पर फोन करना चाहा तो फोन नहीं मिला। राजकुमार यादव ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है। वहीँ पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है,साथ ही क्षेत्रवासियों को आह्वान करते हुए कहा है कि किसी भी फोन कॉल या सोशल मीडिया के माध्यम से कोई पैसे की डिमांड कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
haldwani news, uttrakhand news, today news haldwani,
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ