उत्तराखंड,होली से पहले मौसम लेगा करवट,पुनः पड़ सकती हे ठंड,ऑरेंज अलर्ट जारी

 जारी,18 मार्च और 19 मार्च को किया ऑरेंज अलर्ट जारी-

उत्तराखंड,प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है जिसका असर अब उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होते दिख रहा है। होली के पहले मौसम में एक बार फिर बदलाव हो रहा है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,वैसे प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीँ मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है तो पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडल आने लगे हैं।

ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना -

अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है,होली से पहले लगता है राज्य में एक बार फिर ठंड पड़ने वाली है। राज्य में एक बार फिर से दो दिन के लिए मौसम ने करवट ली है। राज्य के उत्तरकाशी,चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी तथा बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 18 मार्च और 19 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Advertize with us,call now-  9897427220

नैनीताल और उधम सिंह नगर में हल्की बूंदाबांदी के आसार -

इसके अलावा नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की भी बात कही है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ