अवैध निर्माण को गिरने से बचाने के लिए किया नायाब उपाय -
गुजरात में एक अनोखा मामला सामने आया हे जिसमें शख़्स ने अपने घर के ऊपर मंदिर बनवा दिया। आरोप है कि उसने ऐसा अवैध निर्माण को गिरने से बचाने के लिए किया हे। इस मंदिर में राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाएं स्थापित करी और साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्तियों को भी ‘द्वारपाल’ के रूप में स्थापित कर दिया। मामला गुजरात के भरूच जिले में स्थित अंकलेश्वर इलाके का है। जानकारी अनुसार यहां स्क्रैप व्यापारी मोहनलाल गुप्ता ने कथित तौर पर अपने घर में अतिरिक्त मंजिल बना ली। आरोप है कि इस अतिरिक्त मंजिल का निर्माण अवैध है और इसे लेकर अंकलेश्वर के ही रहने वाले मनसुख रखसिया ने मोहनलाल की शिकायत की थी। शिकायत पर भरूच-अंकलेश्वर शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी इमारत की जांच करने वाले थे।
22 जनवरी को ही अपने घर में बने मंदिर का भी किया उद्धाटन -
अधिकारियों की जांच करने से पहले ही मोहनलाल गुप्ता ने घर की छत पर एक मंदिर बनवा दिया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहनलाल गुप्ता ने 22 जनवरी को यानी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ही अपने घर में बने मंदिर का भी उद्धाटन किया था।
30 जनवरी को मोहनलाल के घर का किया निरीक्षण -
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शिकायतों के बाद अधिकारियों ने मंगलवार 30 जनवरी को मोहनलाल के घर का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस मंज़िल पर मंदिर बनवाया गया है उसे अथॉरिटी को जानकारी दिए बिना ही बनाया गया है और वो पूरी तरहं से अवैध है। भरूच-अंकलेश्वर शहरी विकास प्राधिकरण ने मोहनलाल गुप्ता को निर्माण से जुड़े ज़रूरी दस्तावेज जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया है।
मोहनलाल का कहना है-
मोहनलाल गुप्ता ने अपने ऊपर लग रहे सरे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा हे की उन्होंने जितेंद्र ओझा नाम के व्यक्ति से जमीन खरीदी थी और जितेंद्र ने 2012 में ही स्थानीय गडखोल ग्राम पंचायत से पूरे निर्माण की अनुमति ले ली थी। गुप्ता ने बताया कि उनसे नफरत करने वाले कुछ लोगों ने उनके खिलाफ ये शिकायत की है।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ