हल्द्वानी,आपस में हुआ विवाद तो कार के निचे बेजुबान को कुचल लिया अपना बदला,जमकर हुआ हंगामा

बेजुबान पग(डौगी) को कार के निचे कुचल मार डाला -

हल्द्वानी,मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हे जहाँ एक बेजुबान पग(डौगी) को कार के निचे कुचल दिया गया और उसके बाद माफ़ी मांगना तो दूर उल्टा जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दिया। जानकारी अनुसार कार सवार व्यापारी का गली में कुत्ता टहला रहे युवक से किसी बात पे विवाद हो गया। इतवार रात करीब 9 बजे कहासुनी से नाराज व्यापारी ने लग्जरी कार चढ़ा कर कुत्ते को मार डाला। विरोध पर व्यापारी ने पिता के साथ मिलकर कुत्ते के मालिक पर भी हमला कर दिया। मामला भोटियाड़ाव चौकी पहुंचा जहाँ जमकर हंगामा हुआ। वहीँ आरोपियों के खिलाफ कुत्ते के मालिक व पशु प्रेमियों ने अलग-अलग तहरीर दी है।

नाराज व्यापारी अपनी कार शौर्य के कुत्ते पर चढ़ा दी-

ठंडी सड़क भोटियापड़ाव निवासी शौर्य कक्कर पुत्र अजय कुमार कक्कर ने बताया कि 28 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह अपने पग कुत्ते को गली में टहला रहा था की तभी स्पेयर पार्ट्स का व्यापार करने वाला पड़ोसी भव्य बत्रा अपनी लग्जरी फॉच्युनर कार UK 04 T 7009 से गली से गुजरा। गली में किसी बात को लेकर उसकी शौर्य से कहासुनी हो गई.जिसके बाद नाराज व्यापारी ने तेजी से अपनी कार शौर्य के कुत्ते पर चढ़ा दी।

विरोध किया तो तान दी पिस्तौल -

शौर्य का आरोप है कि व्यापारी का पिता भी मौके पर पहुंच गया और उस पर पिस्तौल तान दी। अगली सुबह पीड़ित और पड़ोस के कई लोग आरोपी के खिलाफ भोटियापड़ाव पुलिस चौकी पहुंच गए,आरोपी को भी चौकी बुलाया गया। मामले में शौर्य ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ दो लोगों की तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पशु प्रेमियों ने दी तहरीर-

घटना की जानकारी पर श्री श्री 1008 ज्योतिर्मठ गौ सेवा न्यास से जुड़े दीपक जोशी, नीरज मिश्रा और प्रथम बिष्ट भी पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 429 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।haldwani news today,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ