मलिक के बगीचे में अतिक्रमण पर चली नगर निगम की जेसीबी -
हल्द्वानी,अतिक्रमण पर आज गरजा पीला पंजा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूरे राज्य भर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसी कर्म में आज क्षेत्र में स्तिथ मलिक के बगीचे में अतिक्रमण पर नगर निगम द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस करवाई के दौरान एक एकड़ से अधिक जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई गई,वहीं अतिक्रमण मुक्त इस जमीन पर नगर निगम ने अपना कब्जा ले लिया है।
स्थानीय लोगों द्वारा किया गया था अवैध अतिक्रमण -
जमीन के साथ ही एक मदरसा और मस्जिद भी बना हुआ है, जिसके पेपर चेक किए जा रहे हैं।अगर दस्तावेज गलत पाये गए तो मदरसे और मस्जिद पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया की मलिक का बगीचा में स्थानीय लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे आज तोड़ा गया है और अब नगर निगम ने इस पर कब्जा ले लिया है, जिसको नगर निगम अपने कामकाज में लाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा की शासन से सख्त निर्देश हैं जो भी अतिक्रमण शहर में हो रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ऐसे में आज यह कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं थाना बनभूलपुरा प्रभारी नीरज भाकुनी द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई हे।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ