हल्द्वानी,मिलावट खोरों के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई

 भारी मात्रा में मिला पुराना मावा (खोया)-

हल्द्वानी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज एक और बड़ी कार्रवाई मिलावट खोरों के खिलाफ करी हे। कमिश्नर रावत आज दोपहर क्षेत्र में स्तिथ रामलीला मोहल्ला पहुंचे जहां पर उन्होंने मावा की आढ़त पर छापेमारी की। यहाँ उन्होंने पाया की भारी मात्रा में मावा रखा हुआ है, जो की काफी दिन पुराना है। 

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए जा रहे मावे का सैंपल-

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जहां पर यह पाया गया कि खोया में मिलावट है, जो की रामनगर के ढैला और टांडा के खत्ते से आता है। वहीँ लेनदेन का भी हिसाब काफी गड़बड़ है। मावे का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए जा रहे हैं।

मिलावट खोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी-

इस दौरान कमिश्नर रावत ने कहा कि मिलावट खोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मावे के सैंपल लिए गए हैं, जिनको टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा। 
deepak rawat raid news, haldwani news today,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ