ब्रिटिशकालीन वस्त्र धारण किये हुए थी कथित चुड़ैल-
➤युवा के मोबाइल में कथित चुड़ैल की आकृति हुई रिकॉर्ड
➤ब्रिटिशकालीन वस्त्र धारण किये है महिला
➤उंगलियां भी दिखाई दे रही हैं साफ
➤बाइक से जा रहे थे युवक
➤बाल थे खुले मूहँ था ढका
खुले बालों से मुंह ढकी युवती साफ दिख रही है-
नैनीताल के समीप आलूखेत गांव होते हुए गेठिया जाने वाले कच्चे मार्ग में सोमवार की रात कुछ युवक अपनी बाइक से जा रहे थे। गुलदार प्रभावित इस क्षेत्र में इन दिनों लोगों को आए दिन गुलदार दिख रहा है, इस वजह से पीछे बैठे युवा ने अपना मोबाइल कैमरा खोलकर इस मार्ग को पार किया। इस दौरान कैमरे में एक ऐसी आकृति कैद हो गई जिसे मानना आसान नहीं होगा। कैमरे में कैद तस्वीर को घर में देखने पर युवाओं को एक आकृति दिखी। आकृति को ज़ूम करने पर जो छवि दिखाई दी उसे देखकर युवाओं समेत सभी देखने वालों के होश उड़ गए। फ़ोटो में एक महिला की आकृति दिखी जिसने ब्रिटीश कालीन वेशभूषा पहन रखी है। खुले बालों से मुंह ढकी युवती के दाएं और बाएं हाथ की उंगलियां तक साफ दिखाई दे रही हैं।
क्षेत्र में पहले भी दिख चुकी हे चुड़ैल-
बतातें चलें की इससे पहले भी मैट्रोपोल क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के ठीक बाद उसी कंपाउंड के एक कमरे में बिस्तर(बैड) के नीचे ज़ूम करने पर एक छवि दिखी थी जिसे चुड़ैल कहा जा रहा था। इस मामले में बताया गया है कि सोमवार रात लगभग 9:00 बजे गेठिया निवासी एक युवक ने बनाई है जो मल्लीताल में अपने प्रतिष्ठान को बढ़ाकर लौट रहा था।
ये भी कहा जा रहा है कि ये तस्वीर किसी वस्तु के रिफ्लेक्शन से बनी होगी जो
चुड़ैल जैसी अनुमानित की जा रही है। हम इस फ़ोटो की कोई पुष्टि नहीं करते
हैं,लेकिन ये तस्वीर सोशियल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ