नंदी देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,बीड़ी का बंडल बना कत्ल की वजह,जानें पूरी खबर

घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी न होना पुलिस के लिए चुनौती बना-

हल्द्वानी,बुधवार 17 मई को एसएसपी पंकज भट्ट ने गोरापड़ाव में हुए नंदी हत्याकांड का खुलासा किया। हत्याकांड के खुलासे को लेकर कई पुलिसकर्मियों की टीमें लगाई गई थी। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी न होना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। आपने सुना होगा कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं, आखिरकार 12 दिन बीत जाने के के बाद पुलिस नंदी के असल कातिल तक पहुंच ही गई। आप ये जान दंग रह जायेंगें की नंदी का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसी का पड़ोसी के वहाँ रहने वाला किरायेदार निकला।

 गिरवी रखा नंदी का मोबाइल कातिल तक पहुंचने का बना रास्ता -

पुलिस हत्याकांड के लिए लगातार प्रयास कर रही थी की इसी बीच तभी मृतका का गायब मोबाइल किसी स्थानीय व्यक्ति के पास मिला। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कोई और व्यक्ति जुआ खेलने के दौरान मोबाइल गिरवी रख कर गया था कि वह पैसे लाएगा तो मोबाइल वापस ले जाएगा लेकिन वह व्यक्ति मोबाइल वापस नहीं ले गया, पुलिस जांच में मोबाइल नंदी का निकला, उस व्यक्ति की तलाश की गई। इस दौरान पता चला कि मनोज पुरी निवासी नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश नंदी के पड़ोस में किराए के मकान में अकेले निवास करता है तथा गौला में रेता बजरी का कार्य करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

नंदी आंटी की दुकान में बीड़ी का बंडल लेने गया था हत्यारोपी-

हत्यारोपी ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली नंदी आंटी की दुकान में बीड़ी का बंडल लेने गया था लेकिन उसके पास पैसे खुले नहीं थे, ऐसे में उसने उधार बीड़ी मांगी, लेकिन नंदी ने उसे अपशब्द कहते हुए बीड़ी नहीं दी और ये यह बात उसे चुभ गई। इसके बाद वह कमरे में गया और उसने नंदी को ठिकाने लगाने की योजना बना ली।

नंदी के घर के सामने छुप गया और दरवाजे खुलने का इंतजार करता रहा-

 देर रात सभी लोगों के सो जाने के बाद अपने कमरे से बाहर निकला, वह नंदी के घर के सामने छुप गया और दरवाजे खुलने का इंतजार करता रहा,जैसे ही नंदी ने दरवाजा खोला तो उसने नंदी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया जिससे नंदी अंदर की ओर गिर गई। उसके बाद वह लगातार नंदी के ऊपर वार करता रहा, फिर उसने दुपट्टे से नंदी का गला घोट दिया। उसके बाद को खींचकर बाथरूम में ले गया। जहां उसका सिर टब में डुबो दिया इसके बाद वह नंदी के घर में गया जहां से उसने बैग कपड़े और नकदी और मोबाइल लिए और फरार हो गया। अगले दिन वह गौला गेट पर जुआ खेलते हुए पैसे हार गया और मोबाइल उसने गिरवी रख दिया। इसके बाद वह अपने घर चले गया लेकिन गिरवी रखा मोबाइल पुलिस को कातिल तक पहुंचाने में कामयाब रहा। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-  मनोज पुरी पुत्र शंकर निवासी हररपुर मटकली तहसील नवाबगंज थाना हाफिजगंज जिला बरेली उ.प्र.

बरामद सामान-
1- एक मोबाईल नोकिया की पैड मृतका नन्दी देवी का।
2- एक लाल शूटकेश मृतका का जिसके अन्दर मृतका के कपडे सूट, साड़ी आदि।
3- एक पन्नी में मृतका नन्दी देवी के घर से ले जाए गये दस्तावेज।
4- नगद धनराशि।
5- एक अदद आला कत्ल हथौड़ा।
पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा घटना का अनावरण करने वाली टीम को 5000/- रुपये का नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ