हल्द्वानी में भी पावं पसार रहा-
हल्द्वानी,मुखानी थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम युवक द्वारा अपनी पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती और उसके बाद दुष्कर्म किया।
हिंदूवादी संगठनों ने कसी कमर तो वहीं पुलिस भी एक्शन मोड पर आ गई-
आरोपी ने फोटो- वीडियो वायरल करने की दी धमकी -
फरमूद ने अपना नाम अनमोल बताया था-
पुलिस के अनुसार, बरहैनी बाजपुर निवासी फरमूद हसन नाम के युवक की दो साल पहले मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू युवती से मुलाकात हुई। बातचीत में फरमूद ने अपना नाम अनमोल बताया था दोनों पिछले चार महीने से शहर के एक मॉल में काम कर रहे थे नजदीकियां बढ़ने पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने जिसके बाद युवती ने शादी के लिए युवक के परिजनों की जानकारी जुटाई तो असलियत सामने आई युवती को पता चला कि युवक साजिश के तहत उससे हिंदू बनकर शादी करने की फिराक में था। जब पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने युवक से पूछताछ की तो वह फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा फरमूद उर्फ़ अनमोल-
मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर फरमूद हसन के विरुद्ध दुष्कर्म व पहचान छुपाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





0 टिप्पणियाँ