हल्द्वानी,पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्ते,किया खुलासा

 किच्छा के रहने वाला अशरफ उर्फ भूरा निकला कातिल -

हल्द्वानी,दिन दिहाड़े पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्या के मामले में किच्छा के रहने वाला अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

(भूरा) शंकर बिष्ट के घर कर चुका है वेल्डिंग का काम -

बतातें चलें की तीन नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की अशरफ उर्फ भूरा नाम के व्यक्ति ने हथौड़ी मार हत्या कर दी थी और वो फरार हो गया था। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की कई टीमें इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी।  डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ उर्फ (भूरा) शंकर बिष्ट के घर में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है।
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

मृतका हत्यारे को जानती थी इसलिए उसने उसको घर में आने दिया-

लूट की योजना बनाकर वो तीन नवंबर की सुबह 11:30 बजे घर में घुस गया था जिसके बाद इसने नीचे के कमरे से लेकर दो मंजिल के कमरे में लूट की घटना को अंजाम दिया गया।  मृतका ममता बिष्ट हत्यारे को अच्छी तरह से जानती थी इसलिए उसने उसको घर में आने दिया।  इस बात का फायदा उठा अशरफ उर्फ भूरा ने ममता बिष्ट की हत्या की और घर में रखे सोने के आभूषण चोरी किए और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ