शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही-
हल्द्वानी,ऐसा लगता हे जैसे हँसते खेलते शहर को किसी की नज़र लग गई हे। आये दिन शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं वहीँ चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यू-ट्यूबर सौरभ जोशी (saurabh joshi)के घर में चोरों ने सेंध लगा दी हे।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
सौरभ के घर की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए-
जानकारी अनुसार ओलीविया कॉलोनी पंचायत घर रामपुर रोड हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी का निवास है। वह कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ बाहर घूमने गए थे। पुलिस के अनुसार कॉलोनी के पीछे की दीवार कुछ दिन पहले ही हाथियों ने तोड़ दी थी और इसी दीवार से चोर कॉलोनी में घुसे और सौरभ के घर की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो कॉल के जरिए सौरभ को घर की स्थिति दिखाई गई है।
ये भी पड़ें- उत्तराखंड के युवाओं पे मेहरबान हुई क्रिकेट ऐप्प
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
टीपीनगर चौकी प्रभारी ने बताया-
टीपीनगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने बताया कि अभी सौरभ व अन्य लोग घर में चोरी के सामान के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। उनके लौटने पर ही चोरी के बारे में पता चल पाएगा। वहीं सौरभ के पिता ने बताया कि बेटे के पहुंचने पर ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ