आरोपी के पास 65 हजार की नकदी बरामद-
हल्द्वानी, शहर में पिछले दिनों हुई फायरिंग तथा हत्या की घटनाओं के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस ने एक शख्स को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास 65 हजार की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital
नशे में ड्राइविंग क़र रहा था -
पुलिस टीम तिकोनिया चौराहा पर चेकिंग कर रही थी की तभी एक व्यक्ति घनश्याम सुयाल पुत्र महेश चंद्र सुयाल निवासी पनियाली देवला आटा चक्की के पास कटघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 41 वर्ष को वाहन संख्या यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेजा कार, को तेज स्पीड में आते हुये देखा,उसे रोका गया तो वाहन में बैठा व्यक्ति घनश्याम द्वारा नशे में ड्राइविंग करता पाया गया। संदिग्ध देखते हुये व्यक्ति/वाहन की चैकिग की गयी जिस पर घनश्याम के कब्जे से 315 बोर अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए तथा उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
प्रॉपर्टी डीलर का काम करता हे-
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के अलावा ब्रेजा कार को सीज कर दिया गया है।पूछताछ में घनश्याम द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता हे,चैकिंग के दौरान घनश्याम से 65,200 रूपये नगदी बरामदगी की गयी, जिनकी पुलिस द्वारा जॉच की जा रही हैं कि उक्त नगदी कहां से आयी व कहां दी जानी थी।
पुलिस टीम में ये रहे मौजूद -
हरेंद्र चौधरी,प्रभारी संजीव राठौड़,अशोक जोशी, मोहम्मद अजहर ,मुजम्मिल शामिल रहे।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ