गाडी रुकवाई और कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर बैठ गए रावत-
हरीश रावत सल्ट से काशीपुर जा रहे थे,अचानक उन्होंने अपनी गाडी रुकवाई और कार्यकर्ताओं के साथ मोहान के करीब हाईवे पर बैठ गए,जिससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर बड़ा जाम लग गया। इस दौरान रावत ने रामनगर-रानीखेत मार्ग को गड्ढा मुक्त करने और लोनिवि मंत्री को बर्खास्त करने की मांग सामने रखी।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
एक महीने में सड़क ठीक नहीं हुई तो जगह-जगह होगा धरना प्रदर्शन-
हरीश रावत बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे मोहान पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे 309 पर बैठ गए जिससे वहां बड़ा जाम लग गया । रावत ने कहा कि सड़क ठीक नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर एक महीने में सड़क ठीक नहीं हुई तो जगह-जगह होगा धरना प्रदर्शन होगा।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
रावत ने कहा सीएम धामी को वह तब धाकड़ मानेंगे जब वह-
इस दौरान रावत ने मुख्यमंत्री धामी को चुनौती देते हुए कहा की वह तब मुख्यमंत्री धामी को तब धाकड़ मानेंगे जब वह एक महीने में इन सड़कों को दुरुस्त कर देंगे।एक घंटे जाम लगाने के बाद रावत हाईवे से उठ गए और हाईवे पर यातायात सुचारु हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस सहित इमरजेंसी वाहनों को जाने दिया।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ