छात्रा ने रूपए नहीं दिए तो उसकी अश्लील तस्वीरें दोस्तों को भेज दी-
शातिर साइबर जालसाजों ने आईपीएस अधिकारी बन जांच के नाम पर बीएचयू में पढ़नेवाली स्नातक की छात्रा का अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना ली। जांच का बहाना बना 2400 रुपये भी ऐंठ लिए और उसके बाद और रुपयों की मांग की। छात्रा ने असमर्थता जताई तो उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो उसके कुछ दोस्तों को भेज दी।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
डीपी में लगा हुआ था डीआईजी का लोगो -
पीड़ित छात्रा ने लंका थाने में खुद को आईपीएस अधिकारी बतानेवाले अंकित गुप्ता व अन्य खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात उसे अनजान नंबर वीडियो कॉल आई। कॉल करनेवाले ने खुद को लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी अंकित गुप्ता बताया। उसकी डीपी में डीआईजी का लोगो लगा हुआ था,तो उसे लगा सही में किसी अधिकारी का ही कॉल होगा। छात्रा को अपने झांसे में लेते हुए कहा कि उसकी अश्लील वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
महिला पुलिस अधिकारी इसकी ऑनलाइन पड़ताल करेंगी-
छात्रा ने जब अपनी वीडियो होने से इनकार किया तो जालसाज ने कहा इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए महिला पुलिस अधिकारी ऑनलाइन पड़ताल करेंगी। भावना, सुमन और गुड्डी नाम की तीन महिलाओं को मामले की जांच अधिकारी बताया।
व्हाट्सअप कॉल कर वीडियो की जांच के नाम पर उसे न्यूड होने के लिए कहा-
इन महिलाओं ने छात्रा को व्हाट्सअप कॉल कर वीडियो की जांच के नाम पर उसे न्यूड होने के लिए कहा। डरी सहमी छात्रा ने उनका कहा मान लिया। इस दौरान छात्रा की अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना ली गई। अगले दिन उसके कुछ दोस्तों में वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा ने बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड व लंका में सोमवार की रात मामले की शिकायत की। पुलिस जाँच में जुट गई हे और आगे की कार्रवाई कर रही हे।
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,अब वो दिन दूर नहीं जब साँस लेने के लिए एयर प्यूरीफायर लगाने पड़ेंगें 
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,बिंदुखत्ता का ये युवक dream11 में टीम बना रातों रात बना करोड़पति
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



0 टिप्पणियाँ