महिषासुर की जगह दिखाए "महात्मा गांधी",दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा पर बबाल

महिषासुर की जगह एक व्यक्ति का वध करते हुए दिखाया गया और ये व्यक्ति है "महात्मा गांधी"-

कोलकाता,पुरे देश में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही हे,लेकिन कोलकाता में इस त्यौहार का अलग ही महत्व हे। यहाँ मां दुर्गा को स्थापित कर पूजा अर्चना का बहुत महत्व हे, लेकिन एक दुर्गा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति काफी चर्चाओं में है। दावा किया जा रहा हे कि इसमें मां को महिषासुर की जगह एक व्यक्ति का वध करते हुए दिखाया गया है और ये व्यक्ति "महात्मा गांधी" हैं। प्रतिमा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आयोजकों से बात की और इसके बाद प्रतिमा को बदल भी दिया गया। हालांकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस,भाजपा, CPI-M और कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक दलों ने इसकी आलोचना की है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

जरूरी नहीं कि हर चश्मा लगाया हुआ व्यक्ति गांधी हो-

कोलकाता साउथ वेस्ट में रूबी पार्क के पास बने इस पंडाल और दुर्गा पूजा के आयोजक अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने इसे महज एक संयोग बताया। महासभा के अध्यक्ष चंद्रचूर गोस्वामी ने कहा,जरूरी नहीं कि हर चश्मा लगाया हुआ व्यक्ति गांधी ही हो। प्रतिमा में असुर का गांधी के समान दिखना सिर्फ एक संयोग है। हमारी प्रतिमा में असुर ने ढाल पकड़ा हुआ था, जबकि गांधी ने कभी ढाल नहीं पकड़ा। बता दें कि गोस्वामी ने स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका को लेकर उनकी आलोचना भी की।

भाजपा सिर्फ गांधी वादी होने का ड्रामा करती है-

इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, प्रतिमा में गांधी को असुर रूप में दिखाकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखाया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनकी विचारधारा का सम्मान दुनिया करती है, लेकिन भाजपा सिर्फ गांधी वादी होने का ड्रामा करती है।  
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

कांग्रेस ने बताया शर्मनाक-

माकपा के सेंट्रल कमिटी के मेंबर समिक लाहिरी ने इस भाजपा और RSS का असली चेहरा बताया। इस दौरान उन्होंने कहा इनके लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को 'असुर' और ब्रिटिश अधिकारियों को मां दुर्गा के रूप में देखते हैं,कांग्रेस ने इसे शर्मनाक बताया है।

 महात्मा गांधी का अपमान अस्वीकार्य-BJP-

भाजपा की स्पोक्स पर्सन समिक भट्टाचार्य ने कहा, हम ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करते हैं। महात्मा गांधी का अपमान अस्वीकार्य है। प्रशासन को आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ