कभी किसी की दुकान के ताले तोड़ देते हैं तो कभी किसी के गले में हाथ मर हार झपट लेते हैं-
घर के आंगन में टहल रही थी महिला -
काठगोदाम,क्षेत्र में चोरों का आतंक। यहाँ आये दिन कोई न कोई चोरी का वारदात सामने आ रही हे। ये चोर हैं या नशेड़ी जो भी हैं लेकिन ये कभी किसी की दुकान के ताले तोड़ देते हैं तो कभी किसी के गले में हाथ मर हार झपट लेते हैं। ऐसा ही एक मामला गोला बैराज से सामने आया हे जहाँ बीती रात अपने घर के आंगन में टहल रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का हार पर झपट्टा मार हार लूट लिया।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
युवक ने पीछे से धक्का दिया और गले में पहने सोने के हार पर झपट्टा मारा-
पीड़िता ने पुलिस से झपट्टा मार युवक का पता लगाने की अपील की है। जानकारी अनुसार काठगोदाम गौला बैराज निवासी 65 वर्षीय विमला भंडारी रविवार रात काठगोदाम चौकी के पीछे गौला बैटाज के पास बने अपने घर के आंगन में टहल रहीं थी। रात्रि में करीब 8.50 बजे, 20-22 साल का एक युवक ने उन्हें पीछे से धक्का दिया और उनके गले में पहने सोने के हार पर झपट्टा मारा, इससे उनका हार टूट गया। हार में लगे दो सोने के दाने और लॉकेट वहीं गिर गए, जबकि शेष अन्य आठ दाने लेकर युवक मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग महिला के बेटे दीपक भण्डारी और शैलेन्द्र भण्डारी ने इसकी जानकारी काठगोदाम पुलिस को दी, एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही ये चोर पकड़ में होंगे।
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
क्या काठगोदाम सही में रहने लायक नहीं रहा?
लेकिन एक सवाल की क्या काठगोदाम सही में रहने लायक नहीं रहा क्योंकि आये दिन यहाँ चोरी की घटनांए बढ़ती जा रही हैं। युवाओं पर नशा हावी होता जा रहा हे,नशेड़ी सड़कों में खुले आम घुमते दिख रहे हैं। अपने नशे की लत के चलते आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,बिंदुखत्ता का ये युवक dream11 में टीम बना रातों रात बना करोड़पति


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈


0 टिप्पणियाँ