सफाई करने आई महिला से छेड़छाड़-
लालकुआं, हल्दुचौड़ क्षेत्र में सुनार द्वारा सफाई करने आई महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
मुझे दुकान से अंदर एक कमरे मे किसी काम से बुलाया-
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्दुचौड़ के एक गांव में रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बीते बुधवार को वह हल्दुचौड़ के जय गुरु कृपा ज्वेलर्स में सफाई करने गई थी की तभी जय गुरु कृपा के मालिक अजय चौधरी ने मुझे दुकान से अंदर एक कमरे मे किसी काम से बुलाया। मुझे शक हुआ तो मैने दरवाजे के बाहर खड़े होकर काम के लिए पूछा तब उसने कहा अंदर आ जाओ।
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
दुकान स्वामी ने पीछे से आकर मुझे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा-
मैने अदंर आने के लिए मना किया उसके बाद अजय चौधरी कमरे से बाहर निकल आया। मैं अंदर सफाई करने लगी तभी अचानक दुकान स्वामी ने पीछे से आकर मुझे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला बमुश्किल अपने को उसके चुंगल से छुड़ाकर भाग गई। जिसके बाद महिला द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीँ कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होगा।
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,बिंदुखत्ता का ये युवक dream11 में टीम बना रातों रात बना करोड़पति


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈


0 टिप्पणियाँ