टैक्सी से रुद्रपुर जा रही महिला से टैक्सी चालक ने रास्ते में करी छेड़छाड़-
नैनीताल से टैक्सी में रुद्रपुर जा रही महिला से हल्द्वानी निवासी टैक्सी चालक ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करीं। इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने आरोपित चालक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में महिला के पति ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर टैक्सी चालक पर उचित कार्रवाई करने की मांग की,जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
रुद्रपुर से पूर्व टाडा के जंगलों में चालक ने उससे अश्लील बातें करी शुरू -
प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीती शुक्रवार को उसकी पत्नी टैक्सी में किसी काम से रुद्रपुर जा रही थी। आरोप है कि रुद्रपुर से पूर्व टाडा के जंगलों में अचानक चालक ने उससे अश्लील बातें करना शुरू कर दिया, साथ ही अश्लील हरकतें कर महिला के साथ छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। जैसे-तैसे पत्नी ने खुद को चालक के चुंगल से बचाया। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिचितों को दी, जिसके बाद उन्होंने टैक्सी चालक की तलाश शुरू कर दी।
परिजनों को तल्लीताल में नजर आया चालक दिलावर-
इस बीच लोगों को चालक तल्लीताल में नजर आ गया। आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर धुनाई की और उसे लेकर थाने पहुंचे। वहीं महिला के पति ने शनिवार को इस संबंध में तहरीर दी। फ़िलहाल चालक दिलावर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।,पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,बिंदुखत्ता का ये युवक dream11 में टीम बना रातों रात बना करोड़पति


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



0 टिप्पणियाँ