कोचिंग की आड़ में हुक्का बार देर रात तक चलता था-
लखनऊ,यहाँ एक अनोखा मामला सामने आया हे, दरअसल यहाँ भूतनाथ बाजार के इलाके के बीच स्थित कोचिंग सेन्टर में क्लास रूम की जगह हुक्का गुड़गुड़ाया जा रहा था। कोचिंग की आड़ में यह हुक्का बार देर रात तक चलता था और चंद कदम दूर पर स्थित भूतनाथ बाजार चौकी के पुलिसकर्मी इससे अनजान बने रहे।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
संचालक, टीचर और छात्र-छात्रायें हुक्का के साथ शराब पीते भी दिखे-
शनिवार शाम एक युवती नशे की हालत में निकली तो कुछ दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच ही वहां से गुजर रहे एसीपी गाजीपुर ने अपनी टीम के साथ वहां छापा मारा तो कोचिंग सेन्टर में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने संचालक रोमित श्रीवास्तव, टीचर, तीन छात्र समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से हुक्के, पाइप, तम्बाकू, शराब की बोतलें मिली हैं।
1729 कोचिंग सेन्टर नाम से इंस्टीटयूट खोला था-
मकान को सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रोमित श्रीवास्तव ने किराये पर लिया था। इसमें उसने 1729 कोचिंग सेन्टर नाम से इंस्टीटयूट खोला था। रोमित ही हुक्का बार चलवा रहा था। एसीपी विजयराज सिंह ने बताया कि दिन में तो कोचिंग चलती थी पर शाम को एक क्लॉस चलने के बाद यहां टीचर व संचालक हुक्का बार चलाने लगते थे। संचालक रोमित के इशारे पर ऐसा हो रहा था,यहां कुछ छात्र दोस्तों को भी बुला लेते थे। संचालक, टीचर व छात्र मौके पर ही दबोचे गए।
दबिश में जानकीपुरम का रितेश शर्मा, शांतनु सिंह, गुड़म्बा का हेमंत मौर्य, अलीगंज का लवकुश, तालकटोरा का अविरल वर्मा और मड़ियांव का अमित वर्मा पकड़े गये। कोचिंग में हुक्का के साथ कुछ लोग शराब पी रहे थे। कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। रोमित छात्रों को शाम को हुक्का बॉर में आने को कहता था।
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈
नशे में धुत लड़की को देख पुलिस ने मारा छापा-
कोचिंग सेंटर से एक युवती शनिवार रात लड़खड़ाते निकली थी इसकी सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी। एसीपी गाजीपुर ने महिला सिपाहियों की मदद से उससे पूछताछ की और उसके घर वालों को बुलाया गया। घर वाले बेटी का हाल देख भौचक्के रह गये। अभिभावक ने बताया कि बेटी 1729 कोचिंग सेन्टर गई थी।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



0 टिप्पणियाँ