हल्द्वानी,वनप्लस मोबाइल शोरूम में चोरी करने वाले घोड़ासहन गैंग के शातिर चोर चढ़े पुलिस ने हत्ते

 दो अभियुक्तों को किया रामनगर से गिरफ्तार -

हल्द्वानी, नैनीताल रोड स्तिथ मोबाइल वनप्लस शोरूम में बीते 9 सितम्बर को हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को रामनगर से गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को 6 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा की मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह बिहार के बेतिया जिले का है जिसे घोड़ासहन के नाम से जाना जाता हैं तथा उनके द्वारा एक सितंबर को इंदौर में भी घड़ी के शोरूम में 500 टाइटन की घड़ियों को चोरी किया गया था।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

हल्द्वानी में चोरी करने से पहले की थी रेकी- 

इस पूरे मामले में इंदौर पुलिस भी गिरोह की सदस्य को तलाश कर रही थी। इस पूरे मामले में 10 अभियुक्त शामिल थे। इस गैंग ने हल्द्वानी में चोरी करने से पहले रेकी भी की थी वा उसके बाद इनके द्वारा 9 सितंबर को दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थ, जिसमें 28 सदस्य शामिल थे और आज गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने रामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस को वनप्लस मोबाइल मिले हैं।  गिरोह के अन्य सदस्य की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा -

एसएसपी पंकज भट्ट की तरफ से पुलिस टीम को 20000 रू तो वहीँ डीआईजी कुमाऊँ नीलेश आनंद भरणे की तरफ से 40000 रू का नगद इनाम देने की घोषणा की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ