प्रदर्शनकारियों ने किया जाम-
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज रविवार को स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग रखकर श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे पहले अंकिता के पिता और भाई ने अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और साथ ही मांग की,कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए,साथ ही आरोप लगाया कि सरकार ने साक्ष्य मिटाने के लिए रातोंरात ही वनंतरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया था। अंकिता के भाई अजय भंडारी का आरोप है कि अंकिता को नदी में फेंकने से पहले उसके साथ मारपीट भी गई थी।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
सीधे कोर्ट में पेश होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट-
अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट संभवतया सोमवार को आएगी। जानकारी हे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सीधे कोर्ट में पेश किया जाएगा। नियमानुसार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
विधानसभा के बाहर साेमवार को प्रदर्शन -
कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। अंकिता हत्याकांड पर रोष जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को विभिन्न संगठन विधानसभा के समक्ष धरना देंगे और इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा।
ये भी पड़ें- महिला के घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405ये भी पड़ें- हल्द्वानी,बिंदुखत्ता का ये युवक dream11 में टीम बना रातों रात बना करोड़पति


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ