मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर रेसोर्ट वा गेस्ट हाउस पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई,यहां 5 हुए सील

गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई -

नैनीताल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नैनीताल जिले के धानाचुली क्षेत्र में पांच रिजॉर्ट को सील किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आज शनिवार 24 सितम्बर को विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई वा तय मानकों में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक ही दिन में पांच रिज़ॉर्ट को सील कर दिया गया है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

मुख्यमंत्री के निर्देशों अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यवाही जारी-

बीते दिन हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जिलाधिकारियों को तमाम होटल और रिज़ॉर्ट की स्कूटनी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में ये निर्देश दिए कि यदि किसी भी होमस्टे रिजॉर्ट में किसी प्रकार की खामी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यवाही जारी है।

ग़लत करने वाले की जगह सिर्फ़ जेल-

मुख्यमंत्री धामी ने कड़े शब्दों में कहा है कि प्रदेश में माहौल बिगाड़ने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भले ही कोई कितनी रसूख़ वाला क्यों ना हो। ताज़ा मामले में ऋषिकेश लक्ष्मण झूला में अंकिता हत्याकांड के आरोपी रिज़ॉर्ट मालिक की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिजॉर्ट को धवस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री का साफ  संदेश है कि ग़लत करने वाले की जगह सिर्फ़ जेल में है।
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ