जियो और एयरटेल टेलिकॉम ऑपरेटर्स 5G सेवाएं भारत में रोलआउट करने को तैयार-
रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर्स अपनी 5G सेवाएं भारत में रोलआउट करने को अब तैयार हैं,और अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अगले सप्ताह 5G सेवाएं लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आयोजन में 1 अक्टूबर, 2022 को नई जेनरेशन की इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
ट्वीट शेयर किया फिर डिलीट-
नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की ओर से एक ट्वीट शेयर किया गया था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। इस ट्वीट में लिखा था-भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एशिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी एग्जिबिशन इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाएं रोलआउट करेंगे।
IMC की वेबसाइट पर शेयर किया पोस्टर-
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी इसके वार्षिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। इस आयोजन में दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) सभी हिस्सा लेने वाले हैं। माना जा रहा है कि 1 अक्टूबर 2022 को सेवाओं का आधिकारिक लॉन्च होगा।
जानें जियो यूजर्स को कब मिलेगा 5G का फायदा-
जियो ने कन्फर्म किया है कि उनकी 5G सेवाएं भारत में दीपावली के त्योहार से रोलआउट होंगी। कंपनी ने एनुअल जनरल मीटिंग में बताया है कि शुरू में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 5G का फायदा मिलेगा,वहीँ सभी जियो यूजर्स को 5G सेवाएं देने के लिए कंपनी ने अगले साल तक का लक्ष्य रखा है।
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈
ये भी पड़ें- महिला के घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405एयरटेल इस महीने के आखिर में करेगी शुरुआत-
एयरटेल ने कन्फर्म किया है कि उनकी 5G सेवाओं का रोलआउट इस महीने के आखिर से किया जाएगा। दिसंबर 2022 तक सभी बड़े शहरों में एयरटेल की 5G सेवाएं मिलने लगेंगी। एयरटेल CEO ने बताया है कि इसके बाद देशभर में रोलआउट शुरू होगा और अगले साल के आखिर या मार्च, 2024 तक सभी यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,बिंदुखत्ता का ये युवक dream11 में टीम बना रातों रात बना करोड़पति


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ