मां- बेटी सहित आठ महिला और पुरुष गिरफ्तार-
नानकमत्ता,उधम सिंह नगर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने आज नानकमत्ता के दहला गांव में एक घर में छापामारी की और अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मां- बेटी सहित आठ महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है।साथ ही उनके पास से आठ मोबाइल, साढ़े पांच हजार की नकदी और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की थी-
जानकारी देते हुए एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता के दहला गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की थी कि गांव की ही एक महिला घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर रही है, जिसके बाद एंटीक ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की मुख्य संचालिका तथा उसकी पुत्री के साथ ही पुत्र समेत पांच और महिला तथा पुरषों को गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई तीन युवतियां रुद्रपुर, सितारगंज में रहती थी, जबकि तीसरी युवती संचालिका के घर में ही काफी लंबे समय से रह रही थी। आठों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ