स्थानीय व्यापारियों के साथ त्योहार के सीजन में हो रहा अन्याय-
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित निजी होटल में उत्तर प्रदेश के कुछ लोग ब्रांडेड कपड़ों में भारी छूट के नाम पर हल्द्वानी की जनता को बेवकूफ बना रहे है। सेल लगाने के पीछे आयोजक अपने विज्ञापन में कोरोना महामारी में बर्बाद होने का हवाला दे रहे हैं और अपने बीस बड़े शोरूम के बंद होने पर वहां का सामान छूट में बेचने की बात कर रहे हैं। Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
सेल का खेल -
जबकि असल में सेल में ब्रांडेड कपड़े ढूंढे नहीं मिल रहे और छह सौ रुपए तक के कपड़े सेल के नाम पर जीएसटी शुल्क के साथ बैचें जा रहे है।स्थानीय व्यापारियों के साथ भी त्यौहार के सीजन में अन्य राज्यों के ये लोग अन्याय कर रहे है।जिसका स्थानीय प्रशासन को संज्ञान लेकर अवश्य आवश्यक करवाई करनी चाहिए।यहां कुछ लोग तो मास्क में दिखे लेकिन ज्यादातर बिना मास्क ही थे,साथ ही सोशल डिस्टनसिंग का पालन भी होता नहीं दिखाई दिया।
पार्किंग की व्यवस्था चौपट -
जब हम यहाँ पहुंचे तो सड़कों पे जाम की स्तिथि नज़र आई,वजह जिसकी जहाँ मर्जी वो अपना वाहन खड़ा कर चलता बन रहा जिसका खामियाजा वहां से आने जाने वाले यात्रियों को जाम में फंस कर चुकाना पड़ रहा हे।
ये भी पड़ें-उत्तराखंड,मैं चिल्ला रहा था और सब मर चुके थे



0 टिप्पणियाँ