पानी और पत्थर का सैलाब एक साथ बहाकर ले जा रहा था-
रामगढ़,मुझे कुछ ज्यादा याद तो नहीं हे लेकिन सब सोए हुए थे, सब कमरे में अंदर थे और मैं दरवाजे के पास सोया था। एक जोरदार धमाके की आवाज हुई और सब चिल्लाए, मुझे अहसास हुआ कि पानी और पत्थर का सैलाब एक साथ बहाकर ले जा रहा है,इस दौरान मैं सिर्फ भागो-भागो ही चिल्ला पाया,फिर क्या हुआ मुझे कुछ भी याद नहीं।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
मेरे सब साथी मर चुके हैं और सिर्फ मैं ही जिन्दा बचा हूं-
सुबह जब लोगों ने मुझे बाहर निकाला तब पता चला कि मेरे सब साथी मर चुके हैं और सिर्फ मैं ही जिन्दा बचा हूं।
रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया गांव ने भारी बारिश के बीच बड़ी त्रासदी झेली, मंगलवार गांव के ऊपर से पानी के साथ मलबा और बड़ी मात्रा में पत्थर आए और एक घर को अपनी चपेट में ले लिया, घर के भीतर सो रहे नौ लोग मलबे में दब गए, इनमें ज्यादातर बिहार से आए मजदूर थे।
तबाही से बचकर निकले सुरेश कुमार को लगा सदमा-
तबाही से बचकर निकले सुरेश कुमार को लगा सदमा उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था, तबाही की दास्तां बताते हुए उनकी आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे।इस दौरान सुरेश ने बताया कि करीब आठ घंटे बाद भी वह अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे, गांव वालों ने किसी तरह मरहम पट्टी कर उनकी जान बचाई।
ये भी पड़ें-हल्द्वानी,Rto ऑफिस में होने जा रहे बड़े बदलाव
लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwani 👈 


0 टिप्पणियाँ