भीमताल,तो क्या राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल नहीं हो पाएंगे,ये रहा कारण

11 सितंबर को हुई बैठक में कैड़ा को भाजपा में शामिल करने का हुआ था विरोध -

भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के फिलहाल भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर ब्रेक लग गया है, भीमताल में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कैड़ा को पार्टी में शामिल करने और भीमताल से टिकट दिए जाने का विरोध किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी थी, सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश नेतृत्व से मिली रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी हाईकमान ने फिलहाल राम सिंह कैड़ा को भाजपा में शामिल करने पर रोक लगा दी है। भीमताल विस क्षेत्र के भाजपाइयों की बीती 11 सितंबर को हुई बैठक में कैड़ा को भाजपा में शामिल करने का विरोध किया गया था।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220

बाहरी व्यक्ति के बजाए पार्टी कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाए-

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की राय थी कि बाहरी व्यक्ति के बजाए पार्टी कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाए, विरोध को देखते हुए पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी। सूत्रों के अनुसार, इस आधार पर प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी, इसके बाद हाईकमान ने कैड़ा को पार्टी में शामिल करने का कार्यक्रम टाल दिया है। आपको बतातें चलें की कैड़ा वर्तमान विधानसभा में भाजपा के एसोसिएट सदस्य हैं, लंबे समय से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

राम सिंह कैड़ा ने क्या कहा -

मैंने निर्दलीय विधायक होने के बाद भी भाजपा सरकार को समर्थन दिया है, विस में मैं भाजपा का एसोसिएट सदस्य भी हूं। सरकार के सहयोग से मैं वर्तमान में अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में लगा हूं, मेरा पूरा ध्यान अपने क्षेत्र के विकास पर है। मैंने अभी किसी पार्टी में शामिल होने पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ