डिजिटल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण-25 अगस्त को डिज़िटल मीडिया का चौथा अवार्ड समारोह दिल्ली में आयोजित-
हल्द्वानी,देश और दुनिया डिजिटल हो रही है, ऐसे में डिजिटल मीडिया की भूमिका दिन प्रतिदिन महत्वपूर्ण होती जा रही है। भारतीय मजदूर संघ की पत्रकार इकाई वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने 25 अगस्त को डिज़िटल मीडिया का चौथा अवार्ड समारोह आयोजित किया गया, इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में माता सुंदरी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में देशभर से आये 98 डिजिटल मीडिया पत्रकारों और 48 रेडियो ब्रॉडकास्टर्स को डिजिटल मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
ऋषि ने अपने सोशल मीडिया से सभी को धन्यवाद प्रकट किया -
देश भर के गिने चुने पत्रकारों के साथ हल्द्वानी (उत्तराखंड )से ऋषि कपूर मुख्य संपादक न्यूज़ दर्पण पोर्टल व यूटूब चैनल को भी डिजिटल मीडिया अवॉर्ड से समान्नित किया गया, जिसके लिए पत्रकार ऋषि कपूर ने सदस्यों और wji के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय का विशेष आभार व्यक्त किया।इस अवसर पे ऋषि ने अपने सब्सक्राइबर्स और दर्शकों का आभार व्यक्त किया,और अपने सोशल मीडिया से सभी को धन्यवाद प्रकट करते हुए लिखा -
दोस्तों,कल हमको दिल्ली में डिजिटल मीडिया अवार्ड्स2021 से सम्मानित किया गया,ये सब आपका प्यार और स्नेह ही है जो आप हमारी खबरों को पसंद करते हैं।उम्मीद करता हूँ ये प्यार आगे भी बरकरार रहेगा
ऑडिटोरियम में लगे जय उत्तराखंड के नारे-
इस मौके पर हल्द्वानी से साथ गए साथी धीरज जोशी,राहुल दरम्वाल,दीपिका,पवन व अन्य साथियों ने जब ऑडिटोरियम में जय उत्तराखंड के नारे लगाए तो वहां मौजूद सभी लोगों ने जमकर हौसला अफजाही करि।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
मीडिया गीत,डायरेक्टरी व इंश्योरेंस कवर लॉन्च -
देश मे पहली बार मृदला घई का मीडिया के लिए लिखा गीत भी लॉन्च किया गया जिसे अलका याग्निक और शान ने स्वर दिया, वहीं इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर की एक मीडिया डायरेक्टरी भी लॉन्च की गई,वहीँ कार्यक्रम में यूनियन के सदस्यों को इंश्योरेंस कवर भी दिया गया।
केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एस.पी बघेल ने वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित डिज़िटल मीडिया अवार्ड कार्यक्रम में पत्रकारों की कोरोना काल में मीडिया की भूमिका को सराहाते हुए कोरोना योद्धा माना। बघेल ने कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है, पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा माना जाना चाहिए।
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405







0 टिप्पणियाँ