लखनऊ के 45 अस्पतालों में छापे,OT में मिलीं बीयर की बोतलें,ज्यादातर के पास लाइसेंस ही नही

मानकों की अनदेखी कर अस्पताल चलाने वालों पर हुई बड़ी कार्रवाई -

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हे यहाँ मानकों की अनदेखी कर अस्पताल चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई हे, इलाज के नाम पर मरीजों से धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद 45 अस्पतालों पर छापेमारी हुई। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, चिकित्सकीय प्राधिकारी के नेतृत्व में छह टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापा मारा, इस दौरान कई अस्पतालों में गम्भीर खामियां मिलीं। डीएम ने संयुक्त टीमों की रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital

स्वीकृति 20 बेड की थी और मौके पर मिले 31 बेड -

काकोरी से दुबग्गा के बीच डिप्टी कलेक्टर प्रज्ञा पाण्डेय और डॉ. दिलीप भार्गव की संयुक्त टीम ने चार अस्पतालों का निरीक्षण किया, इस दौरान लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल पहुंचने पर पता चला कि इस संस्थान के लाइसेंस का 30 अप्रैल के बाद से नवीनीकरण नहीं कराया गया। स्वीकृति 20 बेड की थी और मौके पर 31 बेड मिले। हिन्द हॉस्पिटल में सूचना देने के बाद भी डॉक्टर नहीं आए। अस्पताल में 12 में से चार बेड कॉरिडोर में मिले। डिस्प्ले बोर्ड पर आर्थोपैडिक सर्जरी सुविधाओं का जिक्र था लेकिन इससे संबंधित कोई डॉक्टर नहीं मिला। पंजीकरण दस्तावेज भी नहीं मिला। साधना हॉस्पिटल ने पंजीकरण के लिए अभी आवेदन किया है। गंभीर मरीजों की भर्ती शुरू कर दी गई। यहां किसी डॉक्टर से सम्पर्क नहीं हो पाया। बुद्धेश्वर मार्ग पर एसीएम सप्तम शैलेन्द्र कुमार और डॉ. आरसी चौधरी ने सात अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडविन हॉस्पिटल में खामियां मिलने के बाद इसे तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

बिना डॉक्टर अस्पताल की ओटी के फ्रिज में मिलीं बीयर की बोतलें-

दुबग्गा से हरादोई रूट पर एसीएम द्वितीय किंशुक श्रीवास्तव और डॉ. मिलिन्द की टीम ने पांच अस्पतालों पर छापे मारे। तुलसी एंड ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में चार बेड लेकिन कोई ईएमओ या डॉक्टर नहीं मिला। मेरिटस हॉस्पिटल में एएनएम और जीएनएम का कोर्स कर रहे छात्र छात्राएं नर्सिंग और ओटी टेक्नीशियन का कार्य करते मिले। आईसीयू के चार बेड लेकिन ईएमओ या कोई डॉक्टर नहीं था। अस्पताल की ओटी के रेफ्रिजिरेटर में बीयर की बोतलें मिलीं। अस्पताल के लाइसेंस की वैधता भी खत्म हो चुकी है। मॉर्डन हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड ट्रॉमा सेंटर पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। मेडिप्लस एंड ट्रॉमा सेंटर के लाइसेंस की वैधता खत्म पाई गई, यहां ईएमओ के अलावा कोई डॉक्टर नहीं मिला। फार्मेसी का लाइसेंस नहीं मिला।
join our whatsapp group👉 Click Here
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ