जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के भ्रष्ट अधिकारियों का शीघ्र ही होगा खुलासा- दीपक बल्यूटिया 
हल्द्वानी: नैनीताल जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों के कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का जल्द खुलासा किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि इस मामले से जुड़े दस्तावेज़ और सबूत सार्वजनिक किए जाएंगे, जिससे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

दीपक बल्यूटिया ने आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण में लंबे समय से अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि पारदर्शिता नहीं बरती गई तो पूरे मामले को जनता के सामने रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि कांग्रेस जिन खुलासों की बात कर रही है, वे कब सामने आते हैं और क्या इन आरोपों पर विकास प्राधिकरण या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी जाती है।

जैसे ही प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लेकर कथित भ्रष्टाचार के खुलासे का दावा करते हुए यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर साझा की, वैसे ही लोगों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो उसका जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं कई लोग पूरे मामले में पारदर्शी जांच की भी मांग कर रहे हैं।।


0 टिप्पणियाँ